Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

विक्रान इंजीनियरिंग का शेयर आईपीओ से 3% ऊपर सूचीबद्ध, बाजार मूल्यांकन 2,561 करोड़

विक्रान इंजीनियरिंग का शेयर आईपीओ से ऊपर सूचीबद्ध

मुंबई, 3 सितंबर (हि.स.)। विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर बुधवार को अपने निर्गम मूल्य 97 रुपये से लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,561.06 करोड़ रुपये रहा।

बीएसई और एनएसई में प्रदर्शन

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शेयर की शुरुआत 99.70 रुपये पर हुई, जो निर्गम मूल्य से 2.78% अधिक है। इसके बाद शेयर ने 4.52% की तेजी दिखाते हुए 101.39 रुपये का स्तर छू लिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शेयर 99 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से लगभग 2% ऊपर है।

आईपीओ और अभिदान

विक्रान इंजीनियरिंग के 772 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पर 23.59 गुना अभिदान मिला था। इस आईपीओ में 721 करोड़ रुपये के नए शेयर और 51 करोड़ रुपये की बिक्री प्रस्ताव (OFS) शामिल थे।

कंपनी के लाभ और परियोजनाएं

मुंबई स्थित यह कंपनी तेजी से बढ़ती भारतीय इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख फर्मों में शामिल है। प्रमुख ग्राहकों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी शामिल हैं। वर्तमान में कंपनी के 16 राज्यों में 44 चालू परियोजनाएं चल रही हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories