Wed, Mar 11, 2026
20 C
Gurgaon

बलरामपुर : भंवरमाल के बीचपारा में मनमाने तरीके से बनाई जा रही नाली का ग्रामीणों ने किया विरोध, तहसीलदार के आदेश के बाद काम रुका

बलरामपुर, 27 मई (हि.स.)। ग्राम पंचायत भंवरमाल में नाली निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव कर इसे तत्काल रोकने की मांग की है। जिसके बाद तहसीलदार एवं जनपद रामचंद्रपुर के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार पैकरा के द्वारा स्टे लगाया गया है।

भंवरमांल के चंद्रदेव यादव, रामप्रकाश, जितेंद्र सिंह, दिनेश यादव, सैल्यूट यादव, किशुन टोप्पो, रामविचार सिंह, विकास गुप्ता ने आज मंगलवार को कहा कि, सन 2022-23 में विशेष केंद्रीय सहायता मद से बीचपारा के खसरा क्रमांक 465 में नाली का निर्माण किया जाना था परंतु प्रस्तावित निर्माण स्थल के करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थित दक्षिणपारा में लोक निर्माण विभाग के सड़क के किनारे इसका निर्माण किया जा रहा है। जहां कोई बसाहट ही नहीं है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने इसका किया विरोध है।

जानकारी अनुसार बीचपारा में घनी आबादी है जहां नाली निर्माण जरूरी था और नाली निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसमें करीब 20 लाख रुपए लागत से नाली का निर्माण किया जाना है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित स्थल पर नाली का निर्माण इसलिए नहीं कराया जा रहा है कि वहां पर बस्ती है एवं यहां घटिया निर्माण करते नहीं बनेगा। इसलिए इस प्रस्तावित स्थल से काफी दूर में काम कराया जा रहा है। यहां आबादी ही नहीं है।

सचिव सत्यनारायण सिंह ने बताया कि, ग्रामीणों के एकमत के बाद प्रस्तावित जगह से कुछ दूरी पर नाली निर्माण कराया जा रहा था। जहां पर प्रस्तावित था वहां पर कई घर अतिक्रमण के दायरे में थे।

ग्रामीणों के विरोध के बाद तहसीलदार एवं जनपद रामचंद्रपुर के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार पैकरा आज मंगलवार को बताया कि, विवादित नाली निर्माण को तत्काल रुकवाया गया है और जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories