Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

संकल्प से सिद्धि की ओर विंध्य क्षेत्र, गूंजेगा योग ही जीवन का मंत्र

– 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां प्रारंभ

मीरजापुर, 31 मई (हि.स.)। विंध्य की पवित्र भूमि एक बार पुनः योग की दिव्यता से आलोकित होने को तैयार है। स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त समाज के लक्ष्य को लेकर जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी श्रीकांत रजक की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी 21 जून को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन-जन की भागीदारी से एक महोत्सव के रूप में मनाना था। बैठक में जिले की प्रतिष्ठित योग संस्थाएं पतंजलि योग पीठ, ब्रह्मकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग, रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा संस्थान अपने प्रतिनिधियों के साथ उपस्थित रहीं एवं अपने विचार प्रस्तुत किए।

बैठक में शासनादेश का विस्तार से अध्ययन करते हुए यह निर्णय लिया गया कि योग दिवस मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि एक जनचेतना, आत्मबल और स्वास्थ्य का उत्सव होगा। जनपद के सभी शैक्षणिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक संस्थानों को इससे जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी 4 जून को शाम 6 बजे ब्रह्मकुमारी संस्थान में अगली बैठक आयोजित की जाएगी। उसमें कार्यक्रम स्थलों, सहभागिता, प्रचार-प्रसार एवं आयोजन की विस्तृत योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रशासन का यह प्रयास है कि योग दिवस केवल एक दिन का नहीं, अपितु जीवनशैली में परिवर्तन का सूत्रपात बने और विंध्य क्षेत्र इस आध्यात्मिक जागरण का अग्रदूत बने।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories