Mon, Mar 16, 2026
27 C
Gurgaon

मणिपुर में विभिन्न स्थानों पर हथियारों का स्वैच्छिक समर्पण

इंफाल, 06 मार्च (हि.स.)। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की अपील के बाद, राज्य के विभिन्न जिलों में आम जनता द्वारा कुल 32 प्रकार के विभिन्न हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री स्वेच्छा से पुलिस के समक्ष जमा किए गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह आत्मसमर्पण चुराचांदपुर, कांगपोकपी और इंफाल ईस्ट जिलों में विभिन्न स्थानों पर किया गया।

एसपी चुराचांदपुर के कार्यालय में 12 बोर सिंगल बैरल गन, पंपी, लैंड माइन्स, वॉकी-टॉकी सेट और अन्य सामग्री जमा की गई।

कांगपोकपी जिले के साइखुल पुलिस स्टेशन में पंपी, 12 बोर बंदूक, कारतूस और अन्य गोला-बारूद आत्मसमर्पण किए गए।

इंफाल ईस्ट जिले के लामलाई, इरिलबुंग, हेंगांग, पोरोमपट पुलिस स्टेशनों सहित अन्य सुरक्षा इकाइयों में विभिन्न प्रकार के राइफल, पिस्तौल, ग्रेनेड, बुलेटप्रूफ जैकेट, वायरलेस सेट और अन्य विस्फोटक सामग्री सौंपी गई।

इंफाल ईस्ट जिले के 7 एमआर खाबेइसोई में एके राइफल, 9मिमी पिस्तौल, इंसास मैगजीन, टियर स्मोक ग्रेनेड और अन्य गोला-बारूद जमा किए गए।

मणिपुर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लगातार प्रयासरत हैं। इस तरह के स्वैच्छिक समर्पण से राज्य में शांति प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories