धमतरी में मतदान के दौरान हार्ट अटैक से मतदाता की मौत

0
403

धमतरी/रायपुर, 11 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में शहरीय नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मंगलवार 11 फरवरी को मतदान हो रहा। इसी बीच धमतरी जिला के नगरी ब्लॉक के बाजार पारा बूथ में एक मतदाता की मौत हो गई।मृतक का नाम कुंज बिहारी देव बताया जा रहा है। इस मामले में धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने बताया कि कुंज बिहारी देव को मतदान के दौरान हार्ट अटैक आया जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया ,जहाँ उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here