Wed, Feb 11, 2026
15 C
Gurgaon

बच्चों को जंक फूड के बजाय ताजे फल खिलाएं : डॉ. उत्कर्ष बंसल

लखनऊ,04 मार्च (हि.स.)। स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए विश्व मोटापा दिवस 04 मार्च को बालरोग अकादमी की ओर से लोहिया पार्क, गोमतीनगर में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन में 50 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों और बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में अध्यक्षा डॉ. शालिनी भसीन ने कहा, “बचपन में मोटापा एक बढ़ती चिंता का विषय है, जो अब भारत में भी है, जिससे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और डिप्रेशन जैसे दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो रहे हैं।”

अकादमी के सचिव डॉ. उत्कर्ष बंसल ने कहा कि बच्चों को पार्टी के नाम पर भी जंक फूड के बजाय ताजे फल व स्वस्थ भोजन खिलाएं। बच्चों के लिए स्वस्थ वातावरण बनाने का प्रयास करें, खेलने के लिए पार्क, मैदान की सुविधा हो और मोटापे को बढ़ाने वाले जंक फूड का परहेज करें।

महारानी अवंतीबाई बाल महिला चिकित्सालय के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान ने कहा कि हमें परिवारों, स्कूलों और नीति निर्माताओं के साथ मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जो हमारे बच्चों के लिए स्वस्थ विकल्पों का समर्थन करता हो।

बाल चिकित्सा एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि माता-पिता, स्कूलों और समुदायों को बच्चों को सक्रिय खेल में शामिल करने, स्क्रीन समय कम करने और स्वस्थ खाने की आदतें विकसित करने के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories