सीएम योगी ने दी दिल्ली की मुख्यमंत्री को बधाई

0
228

लखनऊ, 20 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट प्रस्तुतीकरण में व्यस्तता के कारण दिल्ली मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं हो पाया। रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी ओर से हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी। पुनश्च शुभकामनाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here