Sat, Feb 7, 2026
14 C
Gurgaon

इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज महिला टीम घोषित, हेले मैथ्यूज करेंगी कप्तानी

तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज़ 21 मई से होगी शुरू

नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। यह दौरा 21 मई से 8 जून के बीच खेला जाएगा, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच शामिल हैं। टीम की कमान एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज के हाथों में होगी, जबकि शेमेन कैंपबेल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

दो नए चेहरों को मिला मौका

इस स्क्वाड में पिछले महीने पाकिस्तान में खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तुलना में दो बदलाव किए गए हैं। 20 वर्षीय गयाना की ऑलराउंडर रियलियाना ग्रिमंड और सेंट किट्स की तेज गेंदबाज़ जहांज़ारा क्लैक्सन को टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी रशाडा विलियम्स (विकेटकीपर-बल्लेबाज) और चिनेल हेनरी (ऑलराउंडर) की जगह टीम का हिस्सा बनी हैं।

13 मई को इंग्लैंड रवाना होगी टीम

वेस्टइंडीज महिला टीम 13 मई को इंग्लैंड रवाना होगी। सीरीज़ की शुरुआत 21 मई को पहले टी20 मुकाबले से होगी, जो द स्पिटफायर ग्राउंड, कैंटरबरी में खेला जाएगा।

पूरा कार्यक्रम

टी20 सीरीज़:

पहला टी20 – 21 मई, कैंटरबरी

दूसरा टी20 – 23 मई, होव

तीसरा टी20 – 26 मई, चेल्म्सफोर्ड

वनडे सीरीज़:

पहला वनडे – 30 मई, डर्बी

दूसरा वनडे – 4 जून, लीसेस्टर

तीसरा वनडे – 7 जून, टॉन्टन

वेस्टइंडीज महिला टीम:

हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (उपकप्तान), आलिया एलेन, जहांज़ारा क्लैक्सन, अफी फ्लेचर, चेरी एन फ्रेजर, शबीका गजनबी, जनीलिया ग्लासगो, रियलियाना ग्रिमंड, ज़ायदा जेम्स, किआना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसार, करिश्मा रामहरक, स्टेफनी टेलर।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories