Sun, Mar 8, 2026
35 C
Gurgaon

पश्चिम मेदिनीपुर: सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत, दो बहनें घायल

सड़क हादसे में मासूम की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर, 31 अक्तूबर (हि.स.)। जिले के पिंगला थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर इलाके में गुरुवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 11 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका की पहचान एकता खातून के रूप में हुई है। तीनों बहनें सबंग थाना क्षेत्र के डाडरा गांव की निवासी थीं।

स्कूटी और ट्रक की टक्कर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों बहनें एक स्कूटी से मेदिनीपुर से सबंग की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गोपीनाथपुर के पास आगे चल रही एक मोटरसाइकिल ने अचानक ब्रेक लगा दी। स्कूटी अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई और सड़क पर फिसल गई। उसी समय सामने से आ रही राशन से लदी ट्रक स्कूटी को टक्कर मार गई, जिससे एकता की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल बहनों का इलाज जारी

घायल दोनों बहनों को तत्काल पिंगला ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पिंगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके चालक का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories