Tue, Feb 17, 2026
26 C
Gurgaon

पश्चिमी सिंहभूम: महिला की गला रेतकर हत्या, जंगल से शव बरामद

पश्चिमी सिंहभूम, 3 अक्टूबर।
टोंटो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दो दिन से लापता महिला सुखमति लोहार का शव जंगल से खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। मृतका, किताहातु टोला लातार गांव की निवासी थीं।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अपराधियों ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या की है। जानकारी के अनुसार, सुखमति लोहार मंगलवार को किसी काम से घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद उनका शव शुक्रवार सुबह गांव के पास जंगल में मिला।

ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही टोंटो थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर चाईबासा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डीएसपी बी. टूटी ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक आशंका यह जताई जा रही है कि यह मामला जमीन विवाद या डायन-बिसाहा (जादू-टोना) से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना प्रशासन को दें।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता और डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने और मामले की शीघ्र जांच के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories