पश्चिमी विक्षोभ का असर! राजस्थान में तापमान 10°C तक गिरा – कई शहरों में सीजन की सबसे ठंडी रात

0
228

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के तापमान में आई गिरावट

जयपुर, 8 नवंबर (हि.स.)। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब राजस्थान में दिखने लगा है। पर्वतीय राज्यों में हुई बर्फबारी के कारण राजस्थान तापमान गिरावट पिछले दो दिनों में 10 डिग्री सेल्सियस तक देखी गई है। नागौर, जयपुर, उदयपुर और अजमेर जैसे शहरों में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई।

तापमान सिंगल डिजिट में

शुक्रवार को प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। नागौर सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां न्यूनतम तापमान 6.7°C दर्ज किया गया। अजमेर में भी तापमान 8.2°C तक पहुंच गया। उत्तरी हवाओं का असर सुबह और शाम स्पष्ट देखने को मिला।

मौसम साफ और शुष्क

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। राजस्थान तापमान गिरावट के बीच दिन में हल्की धूप रहने से दिन का तापमान थोड़ा ऊपर देखा गया। हवा में नमी कम होने से प्रदूषण स्तर में भी कमी आई है और मौसम सुहावना दिखाई दे रहा है।

अधिकतम तापमान शहरों में

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.1°C, जैसलमेर 33.3°C और फलोदी 31.8°C रहा। वहीं बीकानेर और जोधपुर में अधिकतम तापमान करीब 30°C के आसपास दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here