Thu, Mar 19, 2026
24 C
Gurgaon

मॉनिटर लिजार्ड के अंगों के साथ रुड़की का एक यू-ट्यूबर गिरफ्तार

हरिद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। हरिद्वार वन विभाग ने मॉनिटर लिजार्ड के अंगों के साथ रुडकी के एक यू-ट्यूबर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से वन्यजीव मॉनिटर लिजार्ड के अंग मिले हैं। वन विभाग का दावा है कि आरोपित गौरव शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा निवासी शिवपुरम वेस्ट पनियाला रोड, रुडकी ने यह किसी से खरीदे थे और आगे किसी कारोबारी को बेचना था। फिलहाल पुलिस तस्करी के इस गिरोह में लगे अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

हरिद्वार रेंज के रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गौरव शर्मा को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से दुर्लभ वन्यजीव मॉनिटर लिजार्ड के अंग बरामद हुए हैं। गौरव शिक्षित होने के साथ-साथ अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। आरोपित अपना एक यू-ट्यूबर चैनल भी चलाता है। वन्यजीव तस्करी में आरोपित कब से है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

हरिद्वार में पहले भी मॉनीटर लिजार्ड जिसे आमतौर पर गोह कहा जाता है, के अंगों के साथ पहले भी वन तस्कर गिरफ्तार हो चुके हैं। हरिद्वार वन विभाग ने कुछ समय पहले राजस्थान के एक गिरोह को मॉनीटर लिजार्ड के अंगों के साथ गिरफ्तार किया था। ऐसी धारणा है कि मॉनिटर लिजार्ड के अंगों से बनी दवाईयां सेक्स पावर बढाती हैं। इन दवाइयों की डिमांड के चलते ही चोरी छिपे वन्य जीव तस्कर इसका शिकार करते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories