विवाद में महिला को तलवार से किया घायल,एक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,01 अप्रैल (हि.स.)।जिले के भोपतपूर थाना क्षेत्र के बैरिया वार्ड नंबर 2 में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना में महिला को तलवार से वारकर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित लालू राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में सीताराम राय ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि उनका लड़का रंजीत कुमार सरैया बाजार में सब्जी खरीदने गया था जहां से वापस लौटने के दौरान देखा कि भागीरथ राय के पुत्र और ज्योतक राय का पुत्र आपस में लड़ाई कर रहे थे। उनका बेटा लड़ाई समाप्त कराया पर एक पक्ष ने उसी के साथ मारपीट शुरू कर दिया।

घटना को लेकर सीताराम राय ने पुलिस को आवेदन देकर रंजीत राय , लालू राय , संजय राय आदि को आरोपित करते हुए कहा है कि वह अपने पत्नी रंजू देवी के साथ बेटे को खोजते हुए गई तो उक्त आरोपियों ने तलवार से रंजू देवी पर वार किया , जिससे वह घायल हो गई। आरोपियो ने रंजू देवी को घसीटा जिससे वह बेपर्द हो गई। इसके साथ ही महिला को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया। इस दौरान सीताराम राय का सोने का हनुमानी एव पत्नी का आभूषण भी छीन लिया।

मामले में थाना अध्यक्ष प्रत्यूष कुमार विक्की ने बताया है कि घटना में एक को गिरफ्तार किया गया है,वहीं अन्य के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories