Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

ट्रॉले की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

झुंझुनू, 10 मई (हि.स.)। झुंझुनू जिले में शुक्रवार रात एक ट्रॉले ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात सूरजगढ़ थाना इलाके के घरडू चौराहे पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घरडू गांव निवासी सुशीला (38) पत्नी नित्यानंद की मौत हो गई। वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रॉले ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉला चिड़ावा से लोहारू की तरफ जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रोला महिला और उनकी स्कूटी को कुचलते हुए पास के एक पीपल के पेड़ से जा भिड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थाने के प्रभारी हेमराज मीणा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रोले के नीचे फंसे सुशीला के शव को बाहर निकाला और उसे सूरजगढ़ के राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। दुर्घटना के बाद ट्रॉला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वाहन जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ट्रोले की गति बहुत अधिक थी और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह घटना हुई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories