तेंदुए के हमले में महिला श्रमिक घायल

0
303

अलीपुरद्वार, 11 मार्च (हि. स.)। चाय बागान में काम करने के दौरान तेंदुए के हमले में एक महिला श्रमिक घायल हो गई है। घटना मंगलवार सुबह फालाकाटा के तसाती चाय बागान की है। इस घटना से चाय बागान और आसपास के इलाकों में दहशत है। घायल महिला श्रमिक का नाम दुखुनी मुंडा बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह श्रमिक बागान में काम कर रहे थे। तभी अचानक चाय बागान की झाड़ियों से एक तेंदुआ ने बागान में काम कर रही महिला श्रमिक दुखुनी मुंडा पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के श्रमिक मौके पर पहुंचे जिससे तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए के हमले में महिला श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला श्रमिक को बरामद कर पहले तसाती चाय बागान अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here