Wed, Feb 11, 2026
17 C
Gurgaon

फतेहाबाद पुलिस ने पार्क में बैठे लोगों की आईडी जांचने को चलाया अभियान

फतेहाबाद, 19 मई (हि.स.)। महिला सुरक्षा और साइबर अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसी श्रृंखला में शहर के पपीहा पार्क और आईसीएस कोचिंग सेंटर, फतेहाबाद में महिला सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा टीम द्वारा पार्क में आए लोगों की आईडी की जांच की गई। साथ ही महिलाओं को सतर्क रहने, आत्मरक्षा के उपाय अपनाने, और साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों को लेकर जागरूक किया गया। इस अभियान का नेतृत्व महिला सुरक्षा टीम की प्रभारी निरीक्षक मंजू ने किया। उन्होंने बताया कि ‘महिलाओं की सुरक्षा-हमारी प्राथमिकता’ अभियान के अंतर्गत जिले में लगातार इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य महिलाओं को न केवल सुरक्षित माहौल प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सूचना-संपन्न बनाना भी है। निरीक्षक मंजू ने यह भी बताया कि इस अवसर पर महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 और साइबर अपराध शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। फतेहाबाद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और महिला सुरक्षा की इस सामूहिक मुहिम में अपना सक्रिय योगदान दें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories