Tue, Mar 10, 2026
23 C
Gurgaon

शराब के खिलाफ उठी महिला शक्ति की ललकार! थाने का किया घेराव

मीरजापुर, 3 जून (हि.स.)। चैनपुरा ग्राम पंचायत के हमीदपुर गांव में बस्ती के पास संचालित देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार की दोपहर ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं ने जमालपुर थाना पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और थाने का घेराव कर दिया।

थाने के गेट पर भारी भीड़ को देख पुलिस कर्मियों ने गेट बंद कर दिया, जिसके बाद आक्रोशित महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गईं। करीब दो घंटे तक महिलाएं थाने के बाहर डटी रहीं और शराब दुकान को बस्ती से हटाकर अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग पर अड़ी रहीं।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव मौके पर पहुंचीं और महिलाओं से बातचीत कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ और धरना समाप्त हुआ।

गौरतलब है कि 28 मई को देशी शराब की दुकान के पास एक महिला से छेड़खानी की घटना के बाद स्थानीय महिलाओं ने दुकान को बंद करा दिया था। इसके बावजूद बीते रविवार को आबकारी विभाग ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर दुकान को दोबारा खुलवा दिया, जिससे गांव की महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।

बीते तीन दिनों से महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रही थीं, जिसका मंगलवार को थाने के घेराव के रूप में विस्फोट हुआ।

संचालकों पर भी लगाए गंभीर आरोप

थाने का घेराव करने के बाद ग्रामीण महिलाओं ने दुकान संचालकों के खिलाफ भी शिकायती पत्र दिया। डोहरी निवासी प्रमोद कुमार सिंह एवं बनौली निवासी सुनील पटेल पर 30 मई को महिलाओं के साथ छेड़खानी, मारपीट एवं जातिसूचक गाली देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिलाओं ने मांग की कि दोनों आरोपितों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इधर, पुलिस ने देशी शराब की दुकान के संचालक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्रधान प्रतिनिधि समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories