फतेहाबाद : अनाज मंडी के मजदूरों ने की मजदूरी में बढ़ोतरी की मांग, हड़ताल की चेतावनी

0
267
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

फतेहाबाद, 31 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद से पहले मण्डी मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाएं जाने की मांग की है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 अप्रैल तक उनकी मजदूरी नहीं बढ़ाई गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इसको लेकर हरियाणा मण्डी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मार्किट कमेटी के सचिव से मिला और उन्हें मण्डी बोर्ड, पंचकूला के मुख्य प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हरियाणा मण्डी मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेन्द्र खटक, प्रदेश सचिव सतपाल सरोहा व जिलाध्यक्ष सीताराम तुर्किया व विजय किराड़ ने कहा है कि 19 मार्च को मण्डी बोर्ड, पंचकूला द्वारा मजदूरी 89 पैसे प्रति बैग बढ़ाई गई है। उनकी मांग है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए उनकी मजदूरी में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा कि आज हर वस्तु के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मात्र 89 पैसे मजदूरी की बढ़ोतरी नाकाफी है और इससे मण्डी के मजदूर संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण मजदूरों का गुजारा बड़ी मुश्किल से हो रहा है। ऐसे में उनकी मांग है कि उनकी मजदूरी में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मजदूरी में पर्याप्त बढ़ोतरी नहीं की गई तो 10 अप्रैल से मण्डी मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here