Sat, Mar 7, 2026
26 C
Gurgaon

वीरेंद्र सचदेवा बोले — “यमुना केवल नदी नहीं, दिल्ली की आत्मा है”

यमुना संरक्षण को समर्पित रहा “यमुना कांक्लेव 2025”

नई दिल्ली, 3 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को यमुना किनारे वासुदेव घाट पर आयोजित “यमुनोत्सव 2025 – यमुना कांक्लेव” में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी जीवनदायिनी यमुना के संरक्षण, संवर्धन और सांस्कृतिक पुनर्जीवन का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की आत्मा है। हमारी संस्कृति, सभ्यता और अस्तित्व का आधार यमुना ही है। इसे स्वच्छ, निर्मल और जीवंत बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

बच्चों से संवाद और सुझाव

कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कानक्लेव में भाग लेने आए विभिन्न स्कूलों के बच्चों से मुलाकात की और उनसे यमुना संरक्षण पर सुझाव मांगे। बच्चों ने अपने विचार साझा किए कि किस तरह छोटे-छोटे प्रयासों से नदी को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।

सांस्कृतिक पुनर्जीवन की दिशा में कदम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “यमुना कानक्लेव” जैसे प्रयास समाज में पर्यावरणीय जागरूकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि जब समाज यमुना को केवल जलस्रोत नहीं बल्कि आध्यात्मिक विरासत के रूप में देखेगा, तभी इसका वास्तविक पुनर्जीवन संभव है।

आयोजकों को मिली शुभकामनाएं

वीरेंद्र सचदेवा ने इस सफल आयोजन के लिए कानक्लेव संयोजक एवं यमुना भिक्षुक रविशंकर तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास यमुना के संरक्षण को लेकर जनता में सकारात्मक सोच और सहभागिता को मजबूत करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories