Sat, Feb 28, 2026
25 C
Gurgaon

आप निर्दोष है तो ईडी के सामने साबित कीजिए, डरने की जरूरत नहीं है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर 3 जनवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शुक्रवार काे ईडी की जांच के दायरे में आए कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने रायपुर निवास में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक केंद्रीय जांच एजेंसी है, जो भी स्थिति है, वह ईडी को बताना चाहिए, जो जानकारी है वो जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए।

साव ने कहा कि, चाहे वह छोटा आदमी हो या बड़ा आदमी हो, एजेंसी समान रूप से जांच करती है। उनके भावनात्मक बातें करने से विषय नहीं बनेगा। जांच के जो तथ्य है, उसे स्पष्ट रूप से बताना चाहिए। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आपको ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है तो जांच में सहयोग करें। अगर आप निर्दोष है तो उस तरह की बात कीजिए। ईडी सभी बातों पर विचार करेगी।

साव ने भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि, छत्तीसगढ़ का एक-एक व्यक्ति इस बात को जानता है कि प्रदेश में शराब घोटाला हो रहा था। कैसे शराब दुकानों में दो-दो काउंटर बने थे, नकली होलोग्राम का उपयोग किया गया था। कांग्रेस सरकार में एक आर्गनाइज क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। ये छत्तीसगढ़ के आम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में ये जांच कांग्रेस सरकार के रहते हुए शुरू हुई थी, जांच एक सतत प्रकिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी की प्रकिया पर सभी को भरोसा करना चाहिए। और जो तथ्य हैं वह ईडी को बताना चाहिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories