Tue, Mar 10, 2026
27 C
Gurgaon

ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, शव दाे हिस्साें में बंटा

बीकानेर, 27 मई (हि.स.)। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में साेमवार देर रात झझू गांव के पास बाइक सवार युवक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय संपत नायक के रूप में हुई है, जो चक विजयसिंहपुरा गांव का रहने वाला था। संपत मजदूरी और ड्राइवरी का काम करता था और किसी काम से झझू से कोलायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि संपत का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया और दोनों हिस्से करीब दस फीट दूर जाकर गिरे। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कोलायत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

हेड कांस्टेबल लखपत ने बताया कि पोस्टमार्टम परिजनों के पहुंचने के बाद कराया जाएगा।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories