Wed, Feb 18, 2026
19 C
Gurgaon

डालसा और पीएलवी सदस्याें ने की दुर्घटना में मृतक के परिजनाें की कानूनी सहायता

पश्चिम सिंहभूम, 30 मई (हि.स.)। मंझारी थाना क्षेत्र के पंगा गांव निवासी हुरदुब कुंकल (पिता टाबा कुंकल) की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हुरदुब 29 मई को सुबह करीब 8 बजे अपनी साइकिल से लकड़ी बेचने निकला था। दोपहर में एक तेज रफ्तार वाहन (जेएच05डीजेड 2374) ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), चाईबासा के निर्देश पर पीएलवी सूरज कुमार ठाकुर सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जानकारी ली, मृतक का ओडी पेपर तैयार कर पुलिस थाना को सूचना दी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई। इस कार्य में अन्य पीएलवी सदस्यों ने भी सहयोग किया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष मो. शाकिर और सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में पीएलवी ने मृतक के परिजनों को सड़क दुर्घटना से संबंधित कानूनी सहायता और मुआवजे की जानकारी दी। डीएसल की यह तत्परता हादसे के बाद परिजनों के लिए एक राहत की किरण साबित हुई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories