फतेहाबाद में युवक ने वीडियो बनाकर किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

फतेहाबाद, 15 मई (हि.स.)। जिले के शहर रतिया में फतेहाबाद रोड पर बड़ी नहर के पास गांव चंदोखुर्द के एक व्यक्ति ने जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। साथ ही उक्त व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलते हुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। तीन वीडियो में उसने अपनी मां, पत्नी, घर में ही रहने वाले एक व्यक्ति के अलावा तीन अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। वहां से गुजर रही 112 पीसीआर गाड़ी के कर्मचारियों ने जब लोगों की भीड़ देखी तो तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से जहरीली दवाई खाने वाले व्यक्ति को अस्पताल भेजा जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। गुरूवार को इस मामले में पुलिस ने पीडि़त का ब्यान दर्ज किया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव चंदोखुर्द निवासी गोविंद सिंह ने बड़ी नहर के पुल के पास जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। इस दौरान उसने 3 मिनट की एक वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस वीडियो में वह गांव के कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। बताया गया है कि जब युवक जहरीली दवाई खाकर बेहोश हो गया तो वहां पर आसपास से जा रहे लोगों ने शोर मचा दिया और भीड़ इक_ी हो गई। इस दौरान वहां पर से गुजर रही 112 पीसीआर की गाड़ी के कर्मचारियों ने जब लोगों की भीड़ देखी तो वह मौके पर रुक गए और उन्होंने देखा कि एक युवक ने जहरीली दवाई खा रखी है और मुंह से झाग निकल रही है। इस पर उन्होंने तुरंत नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस बुलाई और गंभीर अवस्था में व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भेज दिया यहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि अग्रोहा से परिजन उनके हिसार के निजी अस्पताल में ले गए हैं। सिटी थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि 112 पीसीआर की गाड़ी जब फतेहाबाद रोड से गुजर रही थी तो वहां पर पीसीआर के कर्मचारियों ने भीड़ इक_ी हुई देखी तो उन्होंने पाया कि एक युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल रखा है जिस पर उन्होंने युवक की जान बचाने के लिए एंबुलेंस के माध्यम से युवक को अस्पताल में भेज दिया और अस्पताल वालों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories