Thu, Mar 19, 2026
24 C
Gurgaon

प्रेम प्रसंग की आशंका : युवक का अपहरण कर फायरिंग, चाकू से काटे कान

जोधपुर, 03 अप्रैल(हि.स.)। शहर के निकटवर्ती बोरानाडा क्षेत्र में बुधवार रात दो बजे एक युवक का कार में अपहरण किए जाने के साथ उस पर फायरिंग की गई। गोली उसके पेट में लगी। आरोपियों ने उसके दोनों कान चाकू से काट दिए। प्रथम दृष्टया मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जाती है, घायल ने अपने बयान में पुरानी रंजिश होना बता रहा है। पुलिस प्रकरण को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। गुरुवार दोपहर तक आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई थी। आरोपी और घायल एक ही गांव के रहने वाले है। घायल युवक का मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बिलाड़ा के लांबा निवासी रमेश का देर रात दो बजे अपहरण किए जाने के साथ फायरिंग की गई। प्रेमसुख नाम के शख्स ने अपने तीन चार लोगों के साथ उसका अपहरण किया और फिर बीच रास्ते मारपीट किए जाने के साथ उसके दोनों कान चाकू से काट दिए। उस पर फायरिंग की गई जिससे गोली उसके पेट को चीरते हुए निकल गई। देर रात घायल रमेश को एमडीएम अस्पताल लाया गया।

बयान में रमेश का कहना है कि उसके गांव के रहने वाले प्रेमसुख और उसके साथियों ने कार में अपहरण कर हमला किया। उसके कान चाकू से काट दिए और फायरिंग की। हमले का कारण रमेश ने पुरानी रंजिश होना बताया हैै।

इधर जानकार सूत्रों ने बताया कि रमेश प्रेमसुख की पत्नी से फोन पर बातें करता था। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था। रमेश द्वारा एक फोन भी गिफ्ट में दिया गया था। जिस बात को लेकर प्रेमसुख नाराज था और रंजिश पाले हुए था। फिलहाल पुलिस इस बात की पुष्टि में जुटी है। मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा भी हो सकता है।

गाड़ी चलाता है रमेश :

पुलिस ने आरंभिक जांच में बताया कि रमेश गाड़ी चलाता है और रात को वह गाड़ी लेकर पेप्सी प्लांट पर आया था। जहां से उसका कार में अपहरण किया गया। उसके बाद अलग अलग स्थानों पर घुमाने के साथ मारपीट की गई। बीच रास्ते में चाकू से उसके कान काट दिए गए। रमेश फायरिंग का भी आरोप लगा रहा है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस :

देर रात घटना की जानकारी मिलते ही जिला पश्चिम पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस की अलग अलग टीमें दोपहर तक आरोपियों के लिए दबिशें दे रही थी। फिलहाल कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories