Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, गर्भवती बहू भी घायल

करौली, 4 मार्च (हि.स.)। टोडाभीम के करीरी गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमले में गर्भवती बहू और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

थानाधिकारी कैलाश चंद मीणा ने बताया कि करीरी गांव में भैरव माता मंदिर के पास विजय (56) के घर में उसके बड़े भाई कल्लू (60) और उसके परिवार ने हमला कर दिया। धारदार हथियारों से किए गए हमले में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया और तड़पता रहा। आरोपियों ने उसकी छह महीने की गर्भवती बहू अनिता (25) पर भी हमला किया, जिससे बचने के प्रयास में उसका होंठ कट गया। विजय के बेटे ऋषिकेश (27) को भी गंभीर चोटें आईं।

ग्रामीणों ने विजय को टोडाभीम के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी परिवार के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य फरार हैं।

विजय के बेटे ऋषिकेश की रिपोर्ट के अनुसार, झगड़े की शुरुआत दिन में हुई थी जब उसकी ताई इमरती ने उसकी पत्नी अनिता से पुराने बर्तन बेचने पर ताना मारा। शाम तक मामला शांत रहा लेकिन रात में कल्लू, उसकी पत्नी इमरती, बेटा प्रद्युम्न (30), बेटी रचना और दामाद खुशीराम हथियार लेकर घर में घुस आए।

हमलावरों ने विजय पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसके घुटनों के बल बैठकर विवाद टालने की कोशिश करने के बावजूद आरोपियों ने चाकू और सरिए से हमला किया। गर्भवती अनिता पर भी हमला किया गया, लेकिन वह किसी तरह बच निकली।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लोकेश मीना के अनुसार, अधिक खून बह जाने के कारण विजय की मौत हुई। हमले में उसकी रक्त वाहिका (ब्लड वेसल) कट गई थी और समय पर अस्पताल पहुंचाने पर जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस ने इस मामले में कल्लू, उसकी पत्नी इमरती, बेटा प्रद्युम्न, बेटी रचना और दामाद खुशीराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीन की तलाश जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories