आग्नेयास्त्र के साथ युवक गिरफ्तार

0
200

सिलीगुड़ी, 16 मई (हि. स.)। प्रधान नगर थाने की अपराध निरोधक शाखा की पुलिस ने गुरुवार देर रात एक युवक को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम शंकर महतो है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर पांच के नतूनपाड़ा इलाके का निवासी है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधान नगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक दार्जिलिंग मोड़ इलाके में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक आग्नेयास्त्र और एक कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। प्रधान नगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here