Thu, Feb 19, 2026
24 C
Gurgaon

यमुनानगर: राजकीय रेलवे पुलिस ने अवैध देशी कट्टे सहित युवक को किया गिरफ्तार

यमुनानगर, 16 मई (हि.स.)। राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के हमीदा ओवरब्रिज पुल के नीचे से अवैध देशी कट्टे 315 बोर सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शुक्रवार को अधिक जानकारी देते हुए राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक के विशेष चेकिंग पखवाड़ा के दौरान, उनकी टीम को गश्त करते हुए गुरुवार शाम को रेलवे ओवरब्रिज के हमीदा साइड की ओर पुल के नीचे एक युवक बैठा मिला। जिससे पूछताछ और जांच में शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली गई। जिसमें एक चादर के अंदर अवैध देशी कट्टा 315 बोर का बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान सुजीत यादव (20) निवासी अयोध्या क्षेत्र के रूप में हुई। आरोपी अपने गांव से यमुनानगर में आकर अलग-अलग ठिकानों पर रहता है और पेंटर का काम करता है।

इसके निवास स्थान सम्बंधित पुलिस स्टेशन से भी जानकारी ली गई है, जिसमें इसका वहां कोई और आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला।

पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories