Fri, Mar 6, 2026
29 C
Gurgaon

फतेहाबाद : भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित हिसार का युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। मेडिकल नशे की तस्करी करने वालों की धरपकड़ करते हुए जिला पुलिस ने भूना से हिसार के एक युवक को भारी मात्रा में नशीली दवाओं सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवक की पहचान सोनू पुत्र रूपचंद निवासी पाबड़ा जिला हिसार के रूप में हुई है।

हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम एएसआई जयवीर सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर गश्त पर थी। टीम जब भूना में मिल्क पलांट के पास पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि सोनू पुत्र रूपचंद निवासी पाबड़ा जिला हिसार नशीली गोलियां बेचने का धंधा करता है। रविवार काे वह भूना बस अड्डे के बाहर काफी मात्रा में नशीली गोलियां बेचने के लिए खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बस अड्डे के मेन गेट के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। उक्त युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और तेज कदमों से बस अड्डे की तरफ जाने लगा।

शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोनू बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास पिट्ठू बैग से 1250 नशीली गोलियां व 110 नशे के इंजेक्शन बरामद किए। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाना भूना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories