Thu, Feb 19, 2026
20 C
Gurgaon

नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

फतेहाबाद, 16 मई (हि.स.)। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सीआईए टोहाना पुलिस ने शुक्रवार को पंजाब के एक युवक को सैकड़ों नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।

सीआईए टोहाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सीआईए टोहाना पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब के जिला संगरूर के मूनक निवासी राकेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद नशीली गोलियां बेचने का धंधा करता है। यह युवक आज बाइक लेकर गांव दमकौरा में भाखड़ा नहर पुल पर नशीली गोलियां बेचने के लिए ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने तुरंत भाखड़ा नहर पुल पर पहुंच की युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 1800 नशीली गोलियां बरामद की। इस पर पुलिस ने राकेश कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाना शहर टोहाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज स्थानीय कोर्ट में पेश किया। पुलिस की मांग पर कोर्ट ने आरोपपित को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

टोहना पुलिस की इस कार्रवाई की पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशे के अवैध व्यापार को जड़ से समाप्त करने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। निरंतर चलाए जा रहे इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता नहीं किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories