वीर सावरकर के सिद्धांतों से प्रेरित होकर युवा राष्ट्र निर्माण में आगे आए : मदन राठौड़

0
195

उदयपुर, 28 मई (हि.स.)। स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उदयपुर में भाजपा जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और वीर सावरकर के स्वदेश प्रेम, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा के सिद्धांतों से प्रेरित होकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर का जीवन राष्ट्र के लिए संघर्ष, विचार और त्याग का प्रतीक रहा है। उनके आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। सावरकर ने जहाँ एक ओर स्वदेशी आंदोलन को आत्मसात किया, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सुधार, शिक्षा और आधुनिक भारत की नींव रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल प्रकृति से प्रेम नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जिम्मेदारी है। वीर सावरकर ने हमें सिखाया कि राष्ट्रसेवा के मार्ग पर विचार, कर्म और साहस तीनों का संतुलन आवश्यक है। आज हम एक हरित और समर्थ भारत के संकल्प के साथ पौधारोपण कर रहे हैं ।

राठौड़ ने हरियाली के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए कहा कि भाजपा उदयपुर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण का यह आयोजन केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं है ,बल्कि यह एक सांस्कृतिक और वैचारिक आंदोलन का हिस्सा है जो कि सावरकर के स्वावलंबन और राष्ट्रनिर्माण के विचारों से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण की रक्षा राष्ट्रीय कर्तव्य है और राष्ट्र की रक्षा सीमाओं के साथ साथ खेतों में,जंगलों में , नदियों में और पेड़ों की रक्षा से भी होती है जो की हमारे पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है। जब हर नागरिक प्रकृति के प्रति संवेदनशील होगा, तभी हम सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ सकेंगे

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here