Tue, Mar 3, 2026
23 C
Gurgaon

सोनीपत में बैंक की जब्त गाड़ी काे रिकवरी एजेंट से छीना

सोनीपत, 9 जनवरी (हि.स.)। सोनीपत

में रिकवरी एजेंट से युवकों ने बुधवार की देर शाम को बहालगढ के पास गाड़ी मालिक व उसके साथ

आए 30 से ज्यादा युवकों ने हमला कर गाड़ी को छीन लिया। रिकवरी एजेंट बहालगढ़ थाना से

गाड़ी को यार्ड लेकर जा रहा था। बैंक को गाड़ी मालिक से 3 लाख 10 हजार रुपए वसूल करने

थे। इसी को लेकर गाड़ी उठाई गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोनीपत

के खेड़ी दमकन गांव निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह एचडीबी बैंक फाइनेंशियल

सर्विस में रिकवरी का काम करता है। उसने बताया कि एक गाड़ी लोन पर है और इसके

मालिक ने इसकी किश्तें नहीं भरी थी। उसकी तरफ बैंक का 3 लाख 10 हजार रुपए बकाया था।

कोर्ट ने सेक्शन-9 के तहत गाड़ी की रिकवरी के आदेश जारी किये हुए थे।

सुरेंद्र

ने बताया कि 8 जनवरी को उनको सूचना मिली थी कि यह गाडी बहालगढ में श्रीराम ऑटो मोबाइल

के पास खड़ी है। बैंक के प्रबंधक जगबीर, दिजेन्द्रा पवाव और उसने थाना बहालगढ पुलिस

की मदद से 8 जनवरी के तहत गाडी को बहालगढ से रिकवर कर लिया। गाड़ी को उठाने के बाद थाना

बहालगढ़ में ले गए।

उन्होंने

बताया कि वे गाड़ी को थाना बहालगढ़ से यार्ड के लिए लेकर निकले तो कुमासपुर फ्लाई ओवर

के पास इस गाडी को राजेश अपने साथ 5-10 गाडियों में 30-40 युवकों को लेकर आ गया। ये

सभी लाठी-डंडों से लैश थे। एक गाडी को आगे अड़ा कर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्होंने

सुरेंद्र को गाडी से नीचे उतारकर मारपीट करनी शुरू कर दी। उसे डंडों से बुरी तरह से

पीट कर रिकवर की गई गाड़ी को छीन लिया। उन्होंने

जाते जाते उसको धमकी दी कि अगर तुमने और तेरे बैंक के किसी कर्मचारी ने हमारी गाडी

रिकवर की तो तुम्हें जाने से मार देगें। उसने पुलिस को दी शिकायत में राजेश व उसके

30 से अधिक अन्य साथियों के खिलाफ खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। थाना

बहालगढ़ के एसआई समुंद्र के अनुसार, वह गुरुवार सुबह थाने पहुंचे तो वहां पर उनको सुरेंद्र द्वारा दी गई शिकायत मिली। जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories