युवक का अधजला शव बरामद, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

0
191

पलामू, 29 मई (हि.स.) मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा रांची रोड से सुरेश सिंह चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार देर रात एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान राज कुमार चंद्रवंशी (23) के रूप में हुई है, जो संजय चंद्रवंशी का पुत्र था और रेडमा स्थित देवी मंडप मुहल्ले का निवासी था। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में युवक की खुदकुशी की कोशिश की पूरी घटना कैद मिली है। फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि युवक ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। यह वारदात गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार और टीओपी-2 के प्रभारी राकेश कुमार सिंह दल-बल के साथ गुरुवार को मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि कि प्रारंभिक जांच में यह मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here