Sat, Feb 7, 2026
21 C
Gurgaon

जेलेंस्की का ट्रंप से तुर्किये शांति वार्ता में मौजूद रहने का आग्रह

कीव, 14 मई (हि.स.)। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तुर्किये में रूस के साथ होने वाली शांति वार्ता में शामिल होने का आग्रह किया है। जेलेंस्की को उम्मीद है कि अगर ट्रंप इस दौरान मौजूद रहते हैं तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध रोकने का दबाव बढ़ेगा।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, जेलेंस्की को विश्वास है कि ट्रंप इस दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप जरूरत पड़ने पर तुर्किये पहुंचने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा चुके हैं। इस बीच जेलेंस्की ने कहा कि वह राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मिलने के लिए तुर्किये की राजधानी अंकारा जाएंगे और गुरुवार को इस्तांबुल में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कीव में जल्दबाजी में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेंगे कि यह बैठक हो।” हालांकि रूस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इस्तांबुल कौन जाएगा। क्रेमलिन ने केवल इतना कहा है कि पुतिन अगर इसकी जरूरत समझते हैं तो इसकी घोषणा की जाएगी। दोनों देशों के बीच आखिरी बार सीधी बातचीत इस्तांबुल में मार्च 2022 में हुई थी। यह वही वक्त था जब रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण किया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories