जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

0
240

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार देर रात मऊभंडार ओपी पुलिस ने जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह उर्फ टिंकू सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह को एक बिल्डर की शिकायत पर हिरासत में लिया गया है। इसके बाद देर रात विधायक सरयू राय अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंच गए।इससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घाटशिला के एक स्थानीय बिल्डर ने मऊभंडार ओपी में कर्ण सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया।

घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सक्रिय हो गए। उन्होंने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही घाटशिला के स्थानीय विधायक और राज्य शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से भी हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

गुरुवार की सुबह विधायक सरयू राय घाटशिला थाना पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे मनमानी करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

इधर, कर्ण सिंह के हिरासत के विरोध में सुबह से ही बड़ी संख्या में समर्थक थाना परिसर के बाहर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता और आरोपियों के बीच सुलहनामा को लेकर बातचीत भी जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कर्ण सिंह पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे इस मामले को लेकर जनभावनाएं दो भागों में बंटी हुई हैं। एक ओर जहां कुछ लोग गिरफ्तारी को न्यायोचित ठहरा रहे हैं, वहीं समर्थकों का कहना है कि यह राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। पुलिस प्रशासन फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटा है और आगे की कार्रवाई शिकायतकर्ता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here