Wed, Feb 11, 2026
19 C
Gurgaon

जुबिन गर्ग मौत मामला: एसआईटी आज दायर करेगी 3500 पन्नों की चार्जशीट

गुवाहाटी, 12 दिसंबर (हि.स.)।
लोकप्रिय असमिया गायक जुबिन गर्ग की सिंगापुर में हुई संदिग्ध मौत मामले की जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। असम पुलिस की अपराध जांच शाखा की विशेष जांच दल (एसआईटी) आज इस मामले में करीब 3500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल करेगी। चार्जशीट सुबह लगभग 11 बजे कोर्ट में पेश की जाएगी।

एसआईटी ने बताया कि यह चार्जशीट सीआईडी केस नंबर 18/25 से संबंधित है, जबकि केस नंबर 19/25 की जांच अभी भी जारी है और उसमें आगे और गिरफ्तारी या सबूत सामने आने की संभावना बनी हुई है।

अब तक 7 गिरफ्तार, 300 से अधिक लोगों से पूछताछ

जांच के दौरान एसआईटी ने इस मामले से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, जुबिन की मौत की परिस्थितियों और संभावित साजिश की परतें खोलने के लिए 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।
एसआईटी प्रमुख मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए जांच पूरी होने की पुष्टि की थी।

चार्जशीट के बाद न्यायिक प्रक्रिया शुरू होगी

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को डिब्रूगढ़ में कहा कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद एसआईटी और पुलिस का काम लगभग पूरा हो जाएगा और मामला न्यायिक प्रक्रिया में प्रवेश करेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी पक्ष अदालत की कार्रवाई पर भरोसा रखें।

पृष्ठभूमि

19 सितंबर को सिंगापुर में जुबिन गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु ने पूरे असम और संगीत जगत को झकझोर दिया था। असम सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हाई-लेवल जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद सीआईडी एवं एसआईटी ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories