Sun, Mar 22, 2026
28 C
Gurgaon

राजस्थान रोडवेज बस ने मारी ऑटो में टक्कर, मां बेटे की मौत, चार घायल

नूंह – अलवर हाईवे पर राजस्थान रोडवेज बस और ऑटो में टक्कर की ऑटो में सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बड़कली चौक की तरफ से आ रहे ऑटो रिक्शा में फिरोजपुर झिरका की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना पिथोरपुरी पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब दो बजे की है। जिससे मौके पर ही दो की मौत हो गई। मरने वालों में वकीला (30) पत्नी साजिद निवासी खेड़ली खुर्द और उसका दो साल के पुत्र आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में आसिफ पुत्र कालू गांव सीसन, शहनाज पत्नी राहुल गांव शिकरावा, सादिक पुत्र राहुल गांव शिकरावा व रसमीना पत्नी मुकीम निवासी खेड़ली खुर्द बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। साथ में मृतकों का पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में कराया जा रहा है। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो नगीना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा भर्ती कराया। खेड़ली खुर्द गांव के सरपंच उस्मान ने बताया कि शहनाज पत्नी राहुल गांव सिकरावा, सादिक पुत्र राहुल गांव सिकरावा को पीजीआई रोहतक व रसमीना पत्नी मुकीम निवासी खेड़ली खुर्द को मेडिकल कालेज नल्हड़ के लिए रेफर कर दिया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories