Thu, Feb 26, 2026
15 C
Gurgaon

वर्ष 2024-25 में स्क्रैप बिक्री से 260.56 करोड़ राजस्व अर्जित

झांसी, 19 मार्च (हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 260 करोड़ रुपये के स्क्रैप बिक्री लक्ष्य को 12 मार्च 2025 तक पूरा कर 260.56 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की है। यह उपलब्धि 19 दिन पूर्व ही हासिल कर ली गई, जो ज़ोन की कुशल परिसंपत्ति प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी के नेतृत्व में, उत्तर मध्य रेलवे “शून्य स्क्रैप” मिशन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है, जिसके तहत कंडम वैगन, कोच, स्टील संरचनाएं और अन्य निष्प्रयोज्य सामग्रियों का सुनियोजित निस्तारण किया जा रहा है।

स्क्रैप निस्तारण न केवल रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है, बल्कि यह परिसरों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने में भी सहायक है, जिससे रेलवे भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। नियमित उच्चस्तरीय समीक्षा और सतत परिसंपत्ति उपयोग पर जोर देते हुए, उत्तर मध्य रेलवे राजस्व वृद्धि, परिचालन दक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है।

गौरतलब है कि, पिछले वित्तीय वर्ष में भी उत्तर मध्य रेलवे ने 296.03 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री कर रिकॉर्ड बनाया था, जो 290 करोड़ रुपये के लक्ष्य से अधिक और 2022-23 के 265.37 करोड़ रुपये के राजस्व से भी अधिक था। उत्तर मध्य रेलवे का यह प्रयास स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अधिक कुशल रेलवे नेटवर्क की दिशा में एक नया मानदंड स्थापित कर रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories