Tue, Mar 17, 2026
28 C
Gurgaon

रांची रेलवे स्टेशन से 45 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

रांची, 30 जनवरी( हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से कुल आठ बोरियों में 45 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के बक्सर निवासी चंदा कुमार चौधरी, अभिषेक प्रधान और उपेंद्र चौधरी शामिल है।

आरपीएफ निरीक्षक शिशुपाल कुमार ने गुरुवार को बताया कि रांची रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर लगातार मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की फ्लाइंग टीम, आरपीएफ रांची तथा सीआईबी रांची की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ओवरब्रिज के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को बैगों में भारी सामान के साथ बैठे देखा गया। संदेह होने पर तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके बैग की जांच की गई। इनके पास कुल 8 बोरियों में 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त, अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी पैकेटों की डीडी किट से जांच की गई, जो पॉजिटिव पाई गई। बरामद गांजा की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये बताया गया है।

सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, गांजा और संदिग्धों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टीम में उपनिरीक्षक सोहन लाल और कमल दास स्टाफ पवन कुमार, एएसआई रवि शेखर, स्टाफ एमडी अलीम, आर.के. सिंह, हेमंत, डी के जीतरवाल, वी एल मीना शामिल थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories