Sun, Mar 29, 2026
35 C
Gurgaon

नवादा एसपी ने 78 पुलिस पदाधिकारी का किया तबादला

नवादा,17 अप्रैल (हि.स.)।बिहार के नवादा में एसपी ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नवादा एसपी ने 78 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इसको लेकर लिस्ट भी जारी कर दी गई है। दरअसल, नवादा जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षकों और सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। कुल 78 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है।

एसपी के इस फैसले से जिले के पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग में नई कार्यशैली लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि, “एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से कई बार कार्यशैली में शिथिलता आ जाती है, जिससे कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ऐसे में यह तबादला जरूरी था।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और पारदर्शिता आएगी। इस बड़े फेरबदल के बाद विभिन्न थानों में नई टीमों की तैनाती की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग का यह निर्णय नवादा में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनता के बीच पुलिस की छवि सुधारने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories