सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गौ तस्कर घायल

सुलतानपुर पुलिस मुठभेड़ में इनामी गौ तस्कर घायल

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गौ तस्कर घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक देखकर पुलिस को हुआ शक

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन सिंह ने बताया कि थाना जयसिंहपुर पुलिस बीती रात अंबेडकर नगर-सेमरी रोड पर हालापुर के पास बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और पुलिस के रुकने के संकेत के बावजूद बैरियर तोड़कर आगे निकल गया।

पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग

पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया। कुछ दूरी पर ट्रक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

आरोपी पर गौकशी और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे

पकड़े गए आरोपी की पहचान विनोद यादव निवासी जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें तीन गौकशी से जुड़े हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

हालिया गौकशी मामले में भी था शामिल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हाल ही में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में भी आरोपी की संलिप्तता थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि ट्रक का इस्तेमाल गौकशी की घटनाओं में किया जाता था।

तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सौ बेड अस्पताल बीरसिंहपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories