कैथल: कोचिंग सेंटर गई छात्रा लापता

0
339

कैथल, 29 जनवरी (हि.स.)। कस्बा पूंडरी के एक सेंटर में कोचिंग लेने गई युवती लापता हो गई। परिजन उसे शाम तक तलाश करते रहे, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को युवती के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने उसके के लापता होने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लापता युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन कस्बा के एक कोचिंग सेंटर में मंगलवार को पढ़ने गई थी। वह प्रतिदिन उसे सेंटर छोड़ने के बाद लेने के लिए आता था। मंगलवार को जब वह अपनी बहन को सेंटर लेने के लिए गया तो वहां उसे वह नहीं मिली। उसकी बहन की उम्र 25 साल है और वह घर भी नहीं पहुंची है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि युवती के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती की खोजबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here