मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

इम्फाल, 5 मार्च (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न स्थानों से पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इन उग्रवादियों को चुराचांदपुर, इम्फाल ईस्ट और बिष्णुपुर जिलों से पकड़ा गया है। यह सभी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि चुराचांदपुर के बेतहेल इलाके से एक 19 वर्षीय युवक और तीन नाबालिगों को पकड़ा गया। ये सभी प्रतिबंधित यूनाइटेड कूकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के सदस्य हैं और स्थानीय व्यवसायों से जबरन वसूली, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे। इनके पास से दो पिस्तौल बरामद हुईं।

एक अन्य घटना में इम्फाल ईस्ट के ओल्ड मॉडर्न कॉलेज गेट के पास पोरोम्पाट आयंगपल्ली रोड से प्रतिबंधित कांग्लेपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के सदस्य युमनम सुरेश मैतेई (28) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 10 हैंड ग्रेनेड, 10 ट्यूब लॉन्चिंग उपकरण, गोला-बारूद का बॉक्स, एक दोपहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन और एक पर्स बरामद किया।

चुराचांदपुर जिले के थिंगकांगफाई क्षेत्र में पुलिस ने एक अन्य थांगसुआनमुआन को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 132 साबुन के डिब्बों में हेरोइन, एक मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। बिष्णुपुर जिले में हुई एक अन्य कार्रवाई में पूर्व प्रीपाक कैडर हुइड्रोम रोमें सिंह (44) और हुइड्रोम नरेश सिंह (32) को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक पिस्तौल, एक खाली मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी मामलों में विस्तृत जांच जारी है और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories