तालिबान का ताजा फरमान, महिलाओं के बाहर झांकने पर भी पाबंदी, घरों में नहीं होंगी खिड़कियां

काबुल, 30 दिसंबर (हि.स.)। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने महिलाओं के खिलाफ ताजा फरमान जारी किया है। तालिबान के सर्वोच्च नेता ने शनिवार को आदेश जारी कर घरेलू इमारतों में उन जगहों पर खिड़कियां बनाने पर पाबंदी लगा दी है, जहां से महिलाओं के नजर आने की संभावना है।

इस फरमान के पीछे अश्लीलता रोकने का तर्क दिया गया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि इमारतों में ऐसी खिड़कियां नहीं होनी चाहिए जिनसे आंगन, रसोई, पड़ोसी का कुआं और आमतौर पर महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अन्य जगहों को देखा जा सके। महिलाओं को रसोई, आंगन या कुओं से पानी भरते हुए देखना अश्लीलता को जन्म दे सकता है।

अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वो नई बन रही इमारतों पर भी नजर रखें। अगर किसी इमारत में ऐसी खिड़कियां पहले से मौजूद हैं तो मकान मलिकों को इन खिड़कियों के सामने ईंटों की दीवार बनाने के लिए कहा जाएगा।

महिलाओं के ताजा आदेश से पहले भी तालिबान सरकार कई ऐसे आदेश जारी कर चुकी है जिसमें देश में महिलाओं के लिए जीवन यापन काफी मुश्किलों भरा साबित हुआ है।15 अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से लड़कियों और महिलाओं की प्राथमिक सहित किसी भी प्रकार की शिक्षा और किसी भी प्रकार के खेल में उनके हिस्सा लेने पर पाबंदी लगा दी गई। इसके साथ ही महिलाओं के रोजगार को प्रतिबंधित कर दिया गया।

इसी महीने तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की नर्सिंग की ट्रेनिंग पर पाबंदी लगा दी। पार्कों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के घूमने-फिरने की आजादी नहीं है। तालिबान सरकार के इन आदेशों की संयुक्त राष्ट्र समेत कई पश्चिमी देश निंदा करते रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories