Tue, Mar 3, 2026
18 C
Gurgaon

पानीपत में शादी के नाम पर ठगी , दुल्हन हुई फुर्र

पानीपत, 26 मार्च (हि.स.)। पानीपत में रहने वाले एक युवक की दुल्हन शादी के छह दिन बाद ही फुर्र हो गई । उसे शादी नाम पर ठग लिया गया। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर छह निवासी सुनील की शादी भी हुई थी, लेकिन दुल्हन शादी के महज 6 दिन बाद ही अपने कथित भाई के साथ घर चली गई थी।

काफी कोशिशों के बाद भी जब दुल्हन पक्ष व बिचौलिए से संपर्क नहीं हुआ, तो दूल्हे सुनील ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर छह का रहने वाला है। वह तथा उसका भाई पंकज पप्पू चौहान निवासी भौला चौक से मिले थे। जिसने चार फरवरी को बताया कि वह सुनील की शादी करवा सकता है। ओर उसने मौके पर अपने मोबाइल में 2-3 लड़कियों की फोटो दिखाई और उन्हें और विश्वास में ले लिया।

उसी समय सुनील व उसके भाई को एक लड़की पसंद आ गई। पांच बजेफरवरी को बिचौलिया पप्पू चौहान के साथ सुनील अपने भाई भाभी व दो दोस्तों के साथ कुरुक्षेत्र लड़की दिखाने गए। जहां उन्हें लड़की पसंद आ गई । शादी करवाने की एवज में पप्पू ने उनसे एक लाख 11 हजार रुपए की मांग की, ताकि लड़की पक्ष का जो भी खर्चा हो व पूरा किया जा सके, क्योंकि लड़की पक्ष गरीब है।आठ फरवरी को पानीपत के राधे श्याम मंदिर में उनकी शादी हुई। सुनील ने जब अपनी दुल्हन से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद मिला बाद में उसके परिवार वालों से संपर्क किया तो वह भी नहीं हो पाया। काफी समय बाद परिवार वालों को समझ आया कि उनके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories