Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

रंगाली बिहू के आगमन के साथ बढ़ी शिल्पकारों की व्यस्तता

तिनसुकिया, 28 मार्च (हि.स.)। रंगाली बिहू के आगमन के साथ असम में शिल्पकारों की व्यस्तता बढ़ गई है। डिगबोई और टिंगराई क्षेत्र के तांतशालों (हथकरघा इकाइयों) में महिलाएं पूरे जोश और उत्साह के साथ पारंपरिक गामोछा बुनने में जुटी हुई हैं।

गामोछा, असमिया संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जिसे रंगाली बिहू के अवसर पर प्रियजनों को उपहार स्वरूप भेंट किया जाता है। इस विशेष मौके पर हाथ से बुने गए गामोछा की मांग बढ़ जाती है। शिल्पकार महिलाएं इस अवसर का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही हैं। वे अपनी कला और मेहनत के माध्यम से अपनी आजीविका चला रही हैं।

हालांकि, बाजार में मशीन से बने गामोछा की गुपचुप बिक्री ने इन शिल्पकारों की परेशानी बढ़ा दी है। बाहरी राज्यों से लाए गए सस्ते और कम गुणवत्ता वाले गामोछे स्थानीय उत्पादों को टक्कर दे रहे हैं। इससे शिल्पकारों की मेहनत और उनकी पारंपरिक कला को नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि, राज्य सरकार ने बाहरी यानी मशीन से बने गामोछा की बिक्री पर राज्य में पूरी तरह से रोक लगा रखा है। बावजूद चोरी-छिपे अभी भी मशीन से बने गामोछा बिकते नजर आ जाते हैं।

इसके बावजूद, महिलाओं की लगन और समर्पण में कोई कमी नहीं है। तांतशालों में चरखों की आवाज़ और करघों की लयबद्ध ध्वनि पूरे माहौल को जीवंत बना रही है। अपने हाथों से तैयार किए गए हर गामोछा में वे प्यार और मेहनत की सुगंध भर रही हैं।

रंगाली बिहू के इस उल्लासमय पर्व में असम की परंपरा और संस्कृति को संजोए रखने के लिए शिल्पकारों का यह प्रयास निश्चय ही सराहनीय है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories