बालकृष्ण झा की पुण्य स्मृति में सांसद ने जरूरतमंदों के बीच वितरित की कंबल

0
486

अररिया, 04 जनवरी(हि.स.)।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा से जुड़े रहे स्व.बालकृष्ण झा की स्मृति में शुक्रवार रात को सांसद प्रदीप कुमार सिंह की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में स्व.बालकृष्ण झा की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह के अलावा फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी और अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

लगातार गिरते पारा और मौसम के बदले रुख के बाद बर्फीली हवा के कारण अचानक ठंड काफी बढ़ गई है।जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।वहीं दैनिक मजदूरी और रिक्शा और ऑटो चलाकर जीवन यापन करने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ठंड से बचाव को लेकर सांसद के पहल पर कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।इससे पहले स्व.बालकृष्ण झा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here