Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

पुलिसकर्मियों ओर उनके परिजनों के लिए निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन

पलामू, 31 मई (हि.स.)। पलामू पुलिस प्रशासन, लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर और लायंस फेमिना के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस स्टेडियम में शनिवार को निःशुल्क मेगा हेल्थ कैप का आयोजन किया गया। इस कैंप में पलामू पुलिस के पदाधिकारी, जवानों और उनके परिवार के लोगों की विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच की गई। अन्य कुछ लोगों का भी इलाज किया गया। शिविर में पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोगों ने भारी संख्या में कतार में लगकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में पलामू, रांची एवं बाहर के चर्चित डॉक्टरों ने अपनी सेवा दी।

छोटे बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, आंख, दांत, हड्डी तथा अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी उपस्थित लोगों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। जरूरत के अनुसार उपलब्ध दवा कई लोगों को दी गई।

इससे पहले पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन एवं लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर और लायंस फेमिना के पदाधिकारियों ने मिलकर संयुक्त रूप से हेल्थ कैंप का उद्घाटन किया।

मौके पर एसपी ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने में सहूलियत होती है। भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते। ऐसे में कई तरह की शारीरिक तकलीफ होने लगती है। इसी को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर और लायंस फेमिना के साथ मिलकर पलामू और रांची के डॉक्टर के सहयोग से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य जांच करने की कोशिश की गयी, ताकि लोग बेहतर जीवन जी सके।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने स्वयं रक्तदान कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर लायंस क्लब की महिला सदस्यों सहित कई थाना प्रभारियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।

पुलिस अधीक्षक ने लायंस क्लब के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे पुलिस बल एवं उनके परिवारों का स्वास्थ्य बेहतर रह सके।

लायंस क्लब से जुड़े पलामू के हड्डी रोग डॉक्टर डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उनके परिजनों के लिए हेल्थ कैंप लगाया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों का इलाज करने की कोशिश की जा रही है। 20 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने यहां सेवा दी। इसी तरह का शिविर आगे भी आयोजित किया जाएगा और नगर निगम के कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों का भी इलाज किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories