बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय, दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय, दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर, 27 सितंबर। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और उत्तर बस्तर के कांकेर जिलों में आज और कल भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम बिगड़ा है। अगले 3 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर जिले में पिछले 24 घंटों में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य के अन्य जिलों जैसे रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और कबीरधाम में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, मौसम विभाग ने मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा की चेतावनी भी जारी की है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में अधिकांश संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायपुर में आज सुबह हल्की बारिश दर्ज हुई है, जबकि दंतेवाड़ा और बड़े बचेली में 5 सेमी तक वर्षा हुई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories