मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे “ड्रोन तकनीक कार्यशाला एवं एक्सपो-2025” का शुभारंभ

भोपाल, 30 अक्टूबर (हि.स.)।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरुवार को) भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के मुख्य सभागृह में “ड्रोन तकनीक कार्यशाला एवं एक्सपो-2025” का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे आरंभ होगा।

इस दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य राज्य में ड्रोन तकनीक, अनुसंधान, नवाचार और उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
कार्यशाला का संयुक्त आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, म.प्र. राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम और आईआईटी इंदौर द्वारा किया जा रहा है।

युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए बड़ा अवसर

जनसम्पर्क अधिकारी जूही श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, उद्योगों और नीति निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करना है ताकि ड्रोन तकनीक के सामाजिक, औद्योगिक और व्यावहारिक उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके।

एक्सपो की मुख्य विशेषताएँ

एक्सपो में ड्रोन प्रदर्शनी, लाइव फ्लाइट डेमो, टेक्निकल शोकेस, हैंड्स-ऑन वर्कशॉप, इनोवेशन चैलेंज और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।
सहभागी संस्थाओं और विद्यार्थियों को डिजिटल सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के निदेशक डॉ. कैलासा राव, तथा परिषद् के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी उपस्थित रहेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories