Sat, Mar 14, 2026
30 C
Gurgaon

अलास्का के एंकोरेज में 6.0 तीव्रता का भूकंप, बड़े नुकसान की खबर नहीं

अलास्का के एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का भूकंप

जुनो (अलास्का), 28 नवंबर (हि.स.)। अलास्का के एंकोरेज में 6.0 तीव्रता का भूकंप गुरुवार सुबह महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर दर्ज यह तेज झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 8:11 बजे आया। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र विलो से 26 मील दक्षिण-पश्चिम में, लगभग 43 मील की गहराई पर था।

लोग नींद से जाग गए, सामान हिला

एंकरेज डेली न्यूज के अनुसार झटके इतने तेज थे कि थैंक्सगिविंग की सुबह लोग घबराकर नींद से उठ गए। दीवारों और शेल्फ पर रखा सामान हिलने लगा। हालांकि राहत की खबर है कि अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

सुनामी का खतरा नहीं

नेशनल सुनामी सेंटर ने स्पष्ट किया कि इस भूकंप से किसी भी तरह की सुनामी की संभावना नहीं है।

दूर-दूर तक महसूस हुए कंपन

भूकंप के झटके एंकोरेज के अलावा वाल्डेज, फेयरबैंक्स और आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण मध्य अलास्का में यह 2021 के बाद आया सबसे तीव्र भूकंप है।

2018 के विनाशकारी भूकंप की यादें ताज़ा

अलास्का दुनिया के सबसे भूकंप-प्रवण इलाकों में शामिल है। यहां लगभग हर साल 7.0 तीव्रता के बड़े झटके आते हैं। इससे पहले 30 नवंबर 2018 को आए 7.1 तीव्रता के भूकंप ने साउथ सेंट्रल अलास्का में भारी तबाही मचाई थी।

हालिया झटका, पर कोई बड़ा नुकसान नहीं

हालांकि गुरुवार का भूकंप शक्तिशाली था, लेकिन कोई बड़ी क्षति सामने नहीं आई है। विशेषज्ञ स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आफ्टरशॉक्स की संभावना पर भी नजर रखी जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories